सचिवालय प्रशासन चपरासियों के अनुभाग भी बदले

देहरादून। सचिवालय प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को भारी फेरबदल कर दिया गया। इस फेर बदल मे चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को भी इधर से उधर कर दिया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के आदेश पर पर कार्रवाई करते हुए सचिवालय में भारी फेरबदल कर दिया गया है। फेरबदल में 68 कर्मियों के अनुभागों मेंगाज गिरी है। शुक्रवार को हुए फेरबदल में सचिवालय प्रशासन ने 39 समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, कंप्यूटर आपरेटरों के साथ ही 29 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को दूसरे अनुभागों में भेज दिया गया है।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री फाइलों को दबाने और उनकी सुस्त रफ्तार से नाराज थे और मुख्यमंत्री ने सचिव स्तर तक के अधिकारियों की बैठक में इस पर नाराजगी जताई थी। जिसके बाद सचिवालय मेंकुछ कर्मचारियों की पहचानकर उनका तत्काल प्रभाव से बदल दिया गया। इस बार अधिकारियों के साथ कम्पयूटर आरेटर और चपरासियों तक के अनुभाग बदल दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *