चेतन चौहान की हालत नाजुक

नई दिल्ली। भाजपा के पूर्व लोस सांसद, अमरोहा जिले के नौगांव विस् सीट के विधायक व योगी सरकार में होमगार्ड मंत्री पूर्व क्रिकेटर चेतन की हालत नाजुक बनी हुई है। पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं शनिवार सुबह ही उनकी किडनी फेल हो गई है। फिलहाल उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। गौरतलब है कि चेतन चौहान कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। डाक्टरों के अनुसार उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। ओर उनकी हालत नाजुक होती जा रही है।