शहीद के परिजन को दी जाएगी सरकारी नौकरी

शहीद नेगी को दी मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि
देहरादून। शहीद हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर बृहस्पतिवार को उनके आवास पर पहुंचा। शहीद का पार्थिव शरीर श्रीनगर से विशेष विमाान से बुधवार देर सायं को जौलीग्रांट लाया गया था। इसके बाद सेना के वाहन से मिलट्री अस्पताल ले जाया गया था। बृहस्पतिवार सुबह वहां से सैनिक कॉलोनी अम्बीवाला स्थित उनके घर पर लाया गया। जैसे ही शहीद का शरीर घर पहुंचा आपसा का माहौल गमगीन हो गया।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सैनिक कॉलोनी अम्बीवाला पहुंचकर 11वीं गढ़वाल राइफल्स के शहीद हवलादार राजेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढ़स बंधाया और परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीद नेगी के परिजनों को हर संभव मदद की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शहीद राजेन्द्र सिंह के परिजनों को अनुमन्य सहायता राशि दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पत्नी को उनकी शैक्षिक योग्यता के आधार पर राजकीय सेवा में नौकरी दी जायेगी। विधायक हरवंश कपूर, गणेश जोशी, सहदेव सिंह पुण्डीर एवं सैन्य अधिकारियों ने हवलदार राजेन्द्र सिंह के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी सेना की 11वीं गढ़वाल राइफल्स में थे। आठ जनवरी को डयुटी के दौरान वह ॅिफसलकर पाकिस्तान सीमा की ओर गिर गए थे। उन्हें खोजने े लिए सेना ने बचाव अभियान चलाया था। श्रद्धांजलि देने के बाद शहीद