‘दगा दे गया सपनों का घर’, तीन की मौत

पिथौरागढ़।  लगातार हो रही भारी बारिश के चलते लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह सड़कों पर मलबा आने से लोगों का एक दूसरे से सम्पर्क कट गया है। चमोली, रुद्रप्रयाग, और पिथौरागढ़ में  मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पिथौरागढ़  के विन प्रखंड के चैसर गांव में  एक परिवार पर बारिश कहर बनकर टूटी। भारी बारिश से शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे एक मकान जमीदोंज हो गया। हादसे में मकान के अंदर सो रहे तीन लोग मलबे में जिंदा दफन हो गए। जबकि महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के विन विकासखंड के चैसर गांव के खुशालनाथ(28) अपने सात वर्षीय बेटे धनन्जय और पांच वर्षीय पुत्री निकिता और पत्नी निधि(25) के साथ मकान से सो रहे थे।  इसी दौरान तड़के साढ़े चार बजे मकान अचानक भरभरा कर जमीदोंज हो गया। हादसे में चारों मलबे में दब गए। हादसे मेंखुशाल नाथ  उनके  पुत्र धनंजय  और पुत्री निकिता  वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि खुशालनाथ की पत्नी निधि गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुँचे और मामले की जानकारी प्रशासन को देने के साथ ही राहत और बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक, एसडीआरएफ और पुलिस जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य  शुरू किया।  घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया  है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *