पहाड़ विरोधी है भाजपा की मानसिकता : ध्यानी

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल  के  महानगर संयोजक सुनील ध्यानी ने कहा कि  भाजपा की मानसिकता हमेेशा पहााा विरोधी रही है। ध्यानी ने कहा कि हाईकोर्ट नेे विगत
विगत निकाय चुनाव से पूर्व  सरकार को आदेश दिया था कि  नदियों के किनारे बसे  सभी बस्तियों को तुरंत हटाया जाए, लेकिन सरकार ने बस्तियों को हटाने के बजाए  उनको बचाने के लिए अध्यदेश ले आई, जो को कतई उचित नही था। उन्होंने कहा कि देहरादून के नदियों, खालों, सरकारी जमीनों पर up, बिहार के लोगों ने कब्जा जमाया हुआ है। सरकार सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों  बाहरी प्रदेशों के लोगों को बचाने के लिए अध्यदेश ला सकती है तो। मसूरी  में दशकों से रह रहे  पहाड़वासियों के लिएक्यों नहीं। रोपवे के नाम पर उनके घरबार को उजाड़ा जा रहा है। सरकार को देहरादून में हज़ारों कब्जे नही दिखाए दे रहे। ध्यानी ने कहा कि रोपवे के नाम पर पहाड़वासियों को हटाया गया तो उक्रांद इसका घोर विरोध करेगा और सड़कों पर उतरेगा। सेकर का दोहराचरित्र कतई बर्दाश्त नही किया जाएगा। ध्यानी ने कहा कि हाल में नगर निगम में सम्मिलित क्षैत्र जो 40 वार्ड बने एक बड़ा खेल समाज की जमीन यानि सरकारी जमीन का खेल नेताओ, माफिया द्वारा खेला जा रहा है, इन सबको सरकार का संरक्षक प्राप्त है। सरकार केवल पहाड़ के लोगो को ही हटाएगी। उन्होंंने कहा कि भाजपा की पहाड़ विरोधी मानसिकता व उसके अस्तित्व के साथ हमेशा खिलवाड़ करती आयी है।  उन्होंने कहा कि भाजपा ने देवभूमि उत्तराखंड और पहाड़ के लोगों को अपशब्द बोलने वाले विधायक कुँवर चैंपियन को माफी  दे दी गयी है। उक्रांद पूर्व में पहाड़ के लोगों को अशब्द बोलने  व गालियां देने वाले इस बड़बोले विधायक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चुका है। ध्यानी ने  कहा कि उक्रांद अब देवभूमि के लोगों को गालियां देने , अशब्द बोलने वाले इस भाजपा विधायक के खिलाफ मुकदमा लड़ेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *