भाजपा ने किया देवभूमि की जनता के साथ विश्वासघात

देहरादून। देवभूमि के लोगों के लिए अशब्द भाषा का प्रयोग करने वाले भाजपा विधायक प्रणव चैम्पियन को पार्टी में वापस लेने के विरोध में उक्रांद ने भाजपा का पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देवभूमि और देवभूमि के जनता के लिए अशब्द भाषा का प्रयोग करने वाले विधायक को भाजपा ने वापस ले लिया। इससे पता चलता है कि भाजपा दोहरा चरित्र अपना रही है, जो माफ़ी लायक नहीं है। बुधवार को उक्रांद ने देवभूमि के लोगों के लिए अशब्द भाषा का प्रयोग करने वाले भाजपा विधायक को भाजपा द्वारा माफ़ी देने का विरोध किया और पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि जिसने अपशब्द बोलकर देवभूमि को और यहां के लोगों को अपमानित किया भाजपा ने उसे माफ कर दिया, लेकिन भाजपा को समझ लेना चाहिए कि जनता ने उसे माफ नही किया न कभी करेगी। भाजपा ने इस बिगड़ैल विधायक को माफी देकर देवभूमि के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। उत्तराखंड में भाजपानीत सरकार का असली चेहरा जनता के सामनेे बेनकाब हो चुुका है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सोच हमेशा पहाड़ी विरोधी रही है। इसका जीता जागता उदाहरण उत्तराखंड को अपशब्द बोलकर अपमानित करने वाले को माफी देकर पहाड़ विरोधी मानसिकता बता चुकी है। भाजपा का बिगड़ैल विधायक ने माफी मांगी है लेकिन उसे भाजपा ने माफ किया उत्तराखंड की जनता ने नही किया। भाजपा जो चाल चेहरा चरित्र की बात करती है, राष्ट्रवाद का स्वांग रचती है लेकिन अब इनका नैतिक पतन हो चुका है। उत्तराखंड की जनता सबक सिखायेगी। उक्रांद भाजपा के दोगले चरित्र को बेनकाब जनता के बीच करेगी। भाजपानीत त्रिवेंद्र की सरकार की जनविरोधी व पहाड़ विरोधी नीतियों को लेकर जनता को लामबद्ध करेगी। देवभूमि उत्तराखंड का अपमान उक्रांद बर्दाश्त नही करेगा। इन 20 वर्षो में भाजपा और कॉंग्रेस ने जिस तरह से राज्य को लूटा व राज्य के संसाधनों को बाहरी लोगों के हाथों बेच दिया। उत्तराखंड में जमीनों की खुली लूट के लिये बाहरी लोगों को आमंत्रण दिया गया व स्वम् उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण में जमीनों की लूट के लिये खुली छूट व आमंत्रण दे दिया है।जो उत्तराखंड की अस्मिता और पहाड़ों में बाहरी व्यक्तियों की ऐशगाह को दल कतई बर्दाश्त नही करेगा। इस मौके पर महानगर संयोजक सुनील ध्यानी , लताफत हुसैन, बहादुर सिंह रावत,प्रताप कुँवर,शांति भट्ट,उत्तम रावत,राजेश्वरी रावत,समीर मुंडेपी,अशोक नेगी,सुरेंद्र बुटोला,नवीन भदुला,राजेन्द्र प्रधान, मनोज वर्मा,पीयूष सक्सेना,मिनांक्षी घिल्डियाल,सोमेश बुडाकोटी,पंकज पैन्यूली,आशुतोष भंडारी आदि थे।
सुनील ध्यानी
महानगर संयोजक
उत्तराखंड क्रान्ति दल
देहरादून