भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल: पिरशाली

देहरादून। आम आदमी पार्टी  के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवीन पिरशाली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत  के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि बंशीधर भगत आज  स्वयं मान रहे हैं  अब मोदी के नाम पर जनता वोट नही देगी। इससे यह पता चलता है कि साढ़े तीन सालों में प्रदेश में किसी भी भाजपा विधायक व मंत्री ने कोई भी बेहतर काम नहीं किया। तभी उनको ऐसा बयान देना पड़ रहा है। पिरशाली ने कहा कि आखिर सत्ताधारी पार्टी के प्रदेश  सुप्रीमो को ये बात  कहने की जरूरत क्यों पड़ी कि मोदी के नाम पर नहीं, अब जनप्रतिनिधियों के काम पर भाजपा की नैया पार होगी। अगर ये लोग काम के आधार पर राजनीति की बात करते हैं तो आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड में आने के बाद इनको अहसास हो रहा है और भाजपा के दिल में अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति का खौफ है। उन्होंने का कि आम आदमी पार्टी का यही उद्देश्य होता है कि काम की राजनीति करो। भाजपा को आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड में आने के बाद ही इस बात की याद आ रही है, यह सबसे बड़ा सवाल है। इससे ये भी साबित होता है और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी खुद मान रहे हैं कि इन्होंने साढ़े तीन साल इस प्रदेश के बर्बाद कर दिये और अब इनको मोदी मैजिक की उम्मीद भी नजर नहीं आती क्यों उत्तराखण्ड में आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल की आने की आहट से मोदी मैजिक का असर खत्म होता दिख रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *