कैलाश रावत के निधन पर किया शोक व्यक्त

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी धारचूला के पूर्व अध्यक्ष कैलाश रावत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। अपने शोक संदेश में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने स्व0 कैलाश रावत को कांग्रेस पार्टी का निष्ठावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता बताते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। प्रीतम सिह ने कहा कि सरल स्वभाव के धनी स्व0 कैलाश रावत कांग्रेस पार्टी के एक कर्मठ एवं निष्ठावान कार्यकर्ता थे जिन्होंने लम्बे समय तक पार्टी संगठन में रहते हुए ब्लाक अध्यक्ष के रूप में दूरस्थ क्षेत्र धारचूला में पार्टी की नीतियों को आगे बढाने का काम किया। उनके आकस्मिक निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिलों में सदैव जीवित रहेंगे। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें। कैलाश रावत के निधन पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्री राजेन्द्र शाह, नवीन जोशी, पी.के. अग्रवाल, पूर्व मंत्री अजय सिंह, गरिमा दसौनी, लखपत बुटोला, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, युवा कांगे्रस महासचिव संदीप चमोली, डाॅ0 प्रतिभा सिंह, विकास नेगी, भूपेन्द्र नेगी, अजय रावत आदि कांग्रेसजनों ने भी शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।