पिथौरागढ़ के पूर्व विधायक कृष्णचंद्र पुनेठा का निधन

कृष्ण चंद्र पुनेठा 65 वर्ष के थे। उन्होंने लोहाघाट स्थित अपने घर पर अन्तिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे। उन्हें इलाज के लिए देहरादून ले जाया गया जहां से उन्हें मुबंई रेफर कर दिया गया था। कुछ दिन पहले ही वह अपने घर लोसाघाट लौटे थे। पुनेठा के निधन पर मुख्यमंत्री और समस्त जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।