उत्तराखण्डियों को मिले वनाधिकार और हक-हकूक के अधिकार: किशोर

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश  अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने उत्तराखंडियों को अरण्यजन मानते हुए उनके पुश्तैनी वनाधिकार और हकहकूक के अधिकार देने की मांग की है।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने उत्तराखण्ड वासियों को केंद्र सरकार की सेवाओं में आरक्षण दिए जाने को जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दी जाय। प्रतिमाह एक गैस सिलेंडर, बिजली और पानी निशुल्क दिया जाय। जड़ी-बूटियों पर स्थानीय समुदाय का अधिकार हो। उन्होंने कहा  कि देवभूमि के लोगों को शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क उपलब्ध करवाई जाए।  उपाध्याय ने  एक यूनिट आवास बनाने के लिए लकड़ी,बजरी व पत्थर निशुल्क दिया जाय। जंगली जानवरों द्वारा जन हानि पर 25 लाख रूपये क्षतिपूर्ति व परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी दी जाय। जंगली जानवरों द्वारा फसल के नुकसान पर प्रतिनाली 5000 रूपये क्षतिपूर्ति काश्तकारों को दी जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *