हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जयंती

ऊखीमठ। कोविड 19 को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी वंदना सिंह ने प्रातः 08 बजे ध्वजारोहण किया। इसके साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय अंहिसा दिवस महात्मा गांधी के जन्मदिन पर 02 अक्टूबर को मनाया जाता है। इसे भारत में गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है। 15 जून 2007 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में
02 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस स्थापित करने के लिए मतदान हुआ। महासभा में सभी सदस्यों ने 02 अक्टूबर को इस रूप में स्वीकार क़िया। जिला कार्यालय में जिलाधिकारी की उपस्थिति में सभी अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा रघुपति राघव राजाराम, दे दी हमे आजादी बिना खड्ग बिना ढाल आदि गीतों को सामूहिक रूप से गया गया। वही दूसरी ओर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक, तहसीलों में उपजिलाधिकारी व समस्त कार्यालयों में कार्यालयाध्यक्ष द्वारा भी ध्वजारोहण व राष्ट्रपिता व भारत रत्न के चित्रों पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, आबकारी अधिकारी के पी सिंह सहित कर्मचारी उपस्थित थे।