जनता के सामने आया भाजपा का दोहरा चरित्र: सिसोदिया

देहरादून । आम आदमी की पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री व रायपुर विधानसभा क्षेत्र की प्रभारी उमा सिसोदिया ने उत्तर प्रदेश में सांसद संजय सिंह पर स्याही फेंकने की घटना को दुर्भाग्य पूर्ण करार दिया और घटना की निंदा की। उन्होंने कहा की उत्तरप्रदेश मे कानून व्यवस्था और प्रशासन नाकाम हो चुकी हैंऔर वो पूरी तरह सरकार के हाथ की कठपुतली बन चुकी है जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए गलत है। उन्होंने कहा की सांसद संजय सिंह के साथ सरकार के इशारे पर स्याही फेंकने की जो घटिया हरकत की गयी, आप आदमी पार्टी उत्तराखंड उसकी घोर निंदा करती है। संजय सिंह जन प्रतिनिधि होने के नाते पीड़ित पक्ष से मिलने गए और पीड़िता के लिए न्याय की आवाज उठाई जो कि जनप्रतिनिधि का धर्म है. किन्तु उनपर स्याही फैंकने का जो कृत्य हुआ वह लोकतंत्र और उत्तर प्रदेश की जनता का घोर अपमान है। उन्होंने कहा की जिस तरह से उत्तर प्रदेश सरकार ने हाथरस की बलात्कार पीड़िता बच्ची को समय पर इलाज देने मेँ नाकाम रही वह बहुत दुर्भाग्य पूर्ण था । उन्होंने कहा की भाजपा राज में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि को कलंकित करने वाले बलात्कारी विधायक महेश नेगी को अभी तक भाजपा ने निष्कासित नहीं किया है। इससे बेटी बचाओ का नारा देने वाली भाजपा का दोहरा चरित्र साफ दिखाई देता है।