दिसम्बर में होगी गढ़वाल राइफल की भर्ती रैली

सतपुली।   सेना  में भर्ती होने का ख्वाब  देखने वाले युवाओं का ख्वाब जल्द ही हकीकत में बदलने वाला है। सेना  राज्य के युवाओं के लिए दिसम्बर माह में कोटद्वार के वीर गब्बर सिंह कैंप में भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है, हालांकि अभी भर्ती रैली के लिये तिथि तय नही हुआ है, लेकिन जिला प्रशासन  ने भर्ती को लेकर होमवर्क शुरू कर दिया है। सोमवार को उपजिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, लैंसडौन के भर्ती निदेशक कर्नल विनीत वाजपेयी ने इस सम्बंध में गब्बर सिंह कैंप कौड़िया में मैदान का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने बताया कि गढ़वाल रेजिमेंट की भर्ती रैली  का प्रस्ताव लैंसडौन भर्ती कार्यालय की ओर से आया है। भर्ती कार्यालय ने अवगत कराया  है कि दिसम्बर माह में भर्ती रैली आयोजित करने के लिए प्रयास कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *