मजदूरों पर गिरी पहाड़ी,दो की मौत

रुद्रप्रयाग। विकासखंड जखोली के पान्जणा गांव में पत्थर के नीचे दबने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि रुद्रप्रयाग के जखोली विकासखंड के पान्जणा गांव के पास मजदूर जंगल में निर्माण कार्य में लगे थे। इसी दौरान पत्थर निकाल रहे मजदूरों के ऊपर एक बड़ा पत्थर आ गिरा। पत्थर की चपेट में गोपाल सिंह पंवार (40) और गुमान सिंह गुसाईं (48) आ गए। जिस कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरा गांव घटनास्थल की ओर दौड़ पड़ा। ग्रामीण राहत बचाव का काम किया, लेकिन दो लोगों की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने दोनों मजदूरों के शव बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। दोनों अपने घर के अकेले कमाने वाले सदस्य थे। जिसके बाद दोनों परिवारों पर दुरूखों का पहाड़ टूट पड़ा है।