अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार जवान को रौंदा

रामनगर। शादी से लौट रहे स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने रौंद डाला उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी एक बेटी घायल हो गई, जिसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के बंगाल इंजीनियरिंग ग्रुप की 59 यूनिट में तैनात पीरूमदारा सैनिक बिहार कॉलोनी निवासी देवेंद्र सिंह रावत विगत रात लगभग 11 बजे हल्दुआ में विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी दो बेटियों के साथ वह स्कूटी से लौट रहे थे। इसी बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर उसकी स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जवान का एक हाथ कटकर अलग हो गया और हादसे में उसकी एक बेटी भी घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया जहां जवान की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक वहल समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी सरगरमी से तलाश में जुटी हुई है। फौजी की बेटी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसका इलाज चल रहा है।