सल्ट के सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना से निधन

नई दिल्ली। अल्मोडा जनपद के सल्ट विस क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना के चलते निधन हो गया है। उनका दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में में इलाज चल रहा था।  गौरतलब है कि उनकी पत्नी का कुछ दिनों पहले ही दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।  जीना लोकप्रिय नेता थे और उने निधन े समाचार से सल्ट भिकियासैंण का पूरा क्षेत्र शोक में डूब गया है। जीना सल्ट विस क्षेत्र से लगातार तीसरी बार विधायक बने थे। भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भगत ने कहा कि सुरेन्द्र सिंह जीनाका निधन पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह युवा, ऊर्जावान व योग्य कार्यकर्ता और विधायक थे। वह हमेशा संगठन एवं जनहित में सक्रिय रहते थे और एक शालीन व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व उनके परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *