हर मर्ज की दवा है, नींबू
नींबू सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह फल खट्टा होने के साथ ही बेहद गुणकारी है। बहुत कम लोग जानते हैं कि नींबू के पत्ते नींबू से ज्यादा फायदेमंद होते है। आज हम आपको बताएंगे कैसे नींबू के पत्ते हमारे लिए फायदेमंद है। काम काज की वजह से लोगों में सिरदर्द की समस्या काफी देखने को मिल रही है। नींबू के पत्तों का रस निकालकर सूंघने से सिरदर्द की प्रॉब्लम से छुटकारा पाया जा सकता है। हररोज सुबह खाली पेट एक चम्मच नींबू रस और एक चम्मच ज़ैतून तेल का सेवन करने से आप पत्थरी की प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते है।
पेट के कीड़ों के लिए नींबू के पत्ते बहुत फायदेमंद है। 10 ग्राम नींबू के पत्तों का रस और 10 ग्राम शहद के मिश्रण का सेवन करने से आप 10-15 दिनों में पेट के कीड़ों से छुटकारा पा सकते हैं।