उमा सिसोदिया, नवीन पिरशाली को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी

देहरादून। आम आदमी पार्टी ने प्रथम चरण की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की । प्रदेश कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रदेश प्रवक्ता के साथ युथ विंग का गठन किया गया है। आगे भी कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा।
आम आदमी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में मेजर जनरल सेवा नि. चंद्रकिशोर जखमोला, एडवोकेट बसंत कुमार, शिशुपाल सिंह रावत, रजिया बेेग व अमित जोशी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रदेश कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र बंसल को बनाा गया है। प्रदेश मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी अमित रावत को सौंपी गई है। प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष की कमान दिग्मोहन नेगी, प्रदेश अध्यक्ष वुद्धिजीवी प्रकोष्ठ डॉ चंद्रशेखर भट्ट,प्रदेश महासचिव वुद्धिजीवी प्रकोष्ठ श्रीकांत खंडेलवाल को सौंपी गई है। विशाल चौधरी, उमा सिसोदिया, नवीन प्रशाली, संजय भट्ट, महक सिंह नेगी, समित टिक्कू, अवतार सिंह राणा, संगीता शर्मा, प्रदीप दुमका, सुशील खत्री, आशुतोष नेगी, अरविन्द वर्मा, प्यारसिंह नेगी, राधा बल्लभ कन्याल, मयंक शर्मा, राकेश काला, डीएस कौटिल्य व रविंद्र आनंद को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है।