धनतेरस और दीपावली का त्योहार इस साल एक साथ

देहरादून। धनतेरस और दीपावली का त्योहार इस साल एक साथ मनाया जाएगा। त्रयोदशी गुरुवार रात साढ़े नौ बजे से लग रही हैए लेकिन मान्यताओं के अनुसार धनतेरस का त्योहार सूर्योदय या प्रदोष काल यानि सांय काल की पूजा के समय से ही माना जाता है। ऐसे में धनतेरस का त्योहार कल शुक्रवार को सुबह आठ बजे से ही मनाया जाएगा। धनतेरस पर 13 तारीख को सुबह 8रू00 बजे के बाद खरीददारी की जा सकती है, जिसका मुहूर्त दिन भर है। इस बार दीपावली पर लक्ष्मी पूजा का शुभयोग शाम को साढ़े पांच से आठ बजकर 12 मिनट तक होगा और इस दौरान महा लक्ष्मी की पूजा की जा सकती है।