भाजपा सरकार की कथनी और करनी में भारी अंतर: प्रीतम

कोटद्वार। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रीतम सिंह भैया दूज पर कोटद्वार पहुँचे और कार्यकर्ताओं  से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने का आहवान किया।  कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश की जीरो टारलेन्स की सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। सरकार की कथनी और और करनी में भारी अंतर है।प्रीतम ने कहा कि देश के किसानों को अपनी ही मेहनत का मोल नहीं मिल पा रहा है तो दूसरी ओर जमाखोरी और कालाबाजी करने वाले दलाल डबल इंजन सरकार में चांदी काट रहे हैं। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, इस व्यवस्था में देश का गरीब व्यक्ति बुरी तरह प्रभावित हुआ है। प्रदेश के नौजवान रोजगार मांग कर रहे हैं, लेेेकिन उनको रोजगार के बजाए उन पर लाठियां बरसाई जा रही है। फॉरेस्ट  की भर्ती में हुई अनियमितता की बात प्रदेश सरकार भी स्वयं स्वीकार कर चुकी है। प्रदेश सरकार का अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं है। भाजपा सरकार ने 100 दिन में लोकायुक्त लाने का वादा किया था परन्तु पौने चार साल पूरे हो चुके हैं, अभी तक भाजपा सरकार प्रदेश में लोकायुक्त बिल लाने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि  राष्ट्रीय राजमार्ग 74 घोटाला हो या लगभग 400 करोड़ का श्रम घोटाला प्रदेश सरकार के पास इन घोटालों का कोई जबाब नहीं है। प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वयं घोटालों के आरोपों से घिरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शहरी क्षेत्र में शामिल किये गये नये ग्रामीण क्षेत्रों को 10 साल तक कर मुक्त रखने की बात हुई थी परन्तु अब सरकार स्वयं अपनी  बात से पीछे हट गयी है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल विधायकों की पुनः वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, कोटद्वार महापौर हेमलता नेगी, मनीष खंडूड़ी, सूर्यकांत धस्माना, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैन्त्यूरा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन खरकवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *