पुलिस के हत्थे चढ़ा चौबट्टाखाल घटना का आरोपित

सतपुली। आखिरकार पुलिस ने विगत माह  युवती पर जानलेवा हमला कर उससे दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने नशे के हालत में घटना को अंजाम दिया था। गौरतलब है कि विगत माह तहसील चौबट्टाखाल में अज्ञात युवक द्वारा छात्रा से दुष्कर्म करने की कोशिश व मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। राजस्व क्षेत्र होने के कारण मामला रेगुलर पुलिस को  सौंप  दिया गया था। तब से थाना सतपुली पुलिस प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन रौतेला के नेतृत्व में जांच शुरू की गयी थी। छात्रा ने आरोपी को पहली बार देखा था जिससे आरोपी की पहचान करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बताए गए हुलिए के अनुसार बीती रात लगभग 12 बजे आरोपित मंगल सिंह रमोला24, पुत्र स्व० राम सिंह,  ग्राम बुरसोली, पोस्ट धरासू, तहसील चौबट्टाखाल को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के दिन के खून से सने कपडे गांव के पास के शमशान घाट से बरामद किये गए। युवक ने बताया कि नशे की हालत में उसने अनजाने में घटना को अंजाम दिया था वह लड़की को नहीं जानता था। लड़की को पहले से नही जानता था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *