अशोक कुमार होंगे उत्तराखण्ड पुलिस के अगले डीजीपी

देहरादून।डीजी कानून व्यवस्था के पद पर आसीन अशोक कुमार उतरााखण्ड के अगले पुलिस महानिदेशक होंगे।वह 30 नवम्बर को रिटायर हो रहे अनिल अनिल कुमार रतूड़ी की जगह लेंगे।1989 बैच के आईपीएस अफसर अशोक कुमार अगले पुलिस महानिदेशक होंगे। शासन ने राज्यपाल की मंजूरी के बाद शुक्रवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। 30 नवंबर को वह डीजीपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनका कार्यकाल नवंबर 2023 को समाप्त होगा।