अलास्का क्षेत्र में अब साल 2020 में नहीं दिखेगा सूरज

अमेरिका। अमेरिका के एक हिस्से में सर्दियों की रातें इतनी लंबी होती हैं कि वहां दिन और रात का कुछ पता ही नहीं चलता। ऐसा पृथ्वी के ध्रुवीय इलाकों में होता है। संयुक्त राज्य अमेरिका का अलास्का क्षेत्र भी ऐसा ही लंबी रातों के लिए मशहूर है। वहां अब साल 2020 में सूरज नहीं दिखेगा। अब सूरज के दर्शन वहां पर करीब दो महीने बाद ही होंगे।
अलास्का में 18 नवंबर के बाद से ही रात है। यहां के उतकियागविक शहर में अब 23 जनवरी को स्थानीय समयानुसार दोपहर एक बजे सूर्योदय होगा। सरकार ने आधिकारिक रूप से 65 दिन तक अंधेरा रहने की घोषणा कर दी है। दरअसल, अलास्का ध्रुवीय इलाके में आता है। इसके उतकियागविक शहर ;में अब 23 जनवरी को सूर्य नजर आएगा। उत्तरी ध्रुव की तरफ आगे बढ़ते हुए सर्दियों में कुछ जगहों पर दिन इतने छोटे होते हैं कि वहां रोशनी नहीं होती। यहां सर्दियों में दिन में भी अंधेरा रहता है। उतकियागविक शहर की आबादी महज 4 हजार की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *