कांग्रेस बागी को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी : टम्टा

बागेश्वर। राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि 2022 के लिए कांग्रेस तैयार है। भाजपा सरकार आद्दथक संकट का बहना बना रही है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर.टनकपुर रेल मार्ग पहले ही कांग्रेस ने राष्ट्रीय धरोहर घोषित की है।लोनिवि गेस्ट हाउस में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के प्रश्न पर कहा कि अल्मोड़ा, सोमेश्वर, बागेश्वर, कपकोट विधानसभा से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित कराने के लिए वह अभी से मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार एक तरफ संकट का बहाना बना रही है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर.टनकपुर रेल मार्ग का श्रेय कांग्रेस को जाता है। 2006 में रेल लाइन को स्वीकृति मिल गई थी। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से प्रवासी हताश और निराश हैं। उत्तराखंड में लगभग 6 लाख प्रवासी लाकडाउन के कारण घर आए हैं लेकिन उनके लिए स्वरोजगार की कोई ठोस योजना नहीं है। बैंक युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। बागेश्वर जिला अस्पताल में मुख्य चिकित्साधिक्षक का पद रिक्त चल रहा है। कोविड महामारी में भी स्वास्थ सेवाओं के प्रति सरकार गंभीर नहीं है। कपकोट में संचार सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बागी को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को भी सलाह दी और कहा कि वे अपने सलाहकारों से बचें। इससे कांग्रेस को नुकसान होगा। राज्य सभा सांसद टम्टा ने राज्य सरकार से मांग की और कहा कि श्रम विभाग में 400 करोड़ के घोटाले की जांच को उच्चस्तरीय टीम गठित करें। मंत्री को बर्खास्त करना चाहिए। एक विधायक पर व्याभिचार के गंभीर आरोप है। उन पर कार्रवाई करने से सरकार बच रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा की बी पार्टी है। कांग्रेस विधानसभा सल्ट से चुनाव लड़ेगी।