सड़क हादसे में दो की मौत, तीन घायल

सतपुली। पौड़ी जिले के एकेश्वर विकास खंड के पाटीसैण-थापली मोटर मार्ग पर मैक्स अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चालक समेत दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर सांय को एक मैक्स यूके 12टीए 2700 पाटीसैण से सवारियां लेकर चला, इसी दौरान वाहन जैसे ही ढाई किमी चला होगा कि वह अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा जिससे उसमें सवार वाहन स्वामी थापली निवासी 33 वर्षीय सुदामा प्रसाद पुत्र चैतराम व चालक संजय गुसाई (38) पुत्र कुंवर सिंह ग्राम देदार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि थापली निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र स्व. मनवर सिंह 55 वर्ष, रोशन सिंह बिष्ट पुत्र विजेंद्र सिंह 22 वर्ष व कुलदीप सिंह बिष्ट पुत्र स्व. चित्र सिंह 22 वर्ष घायल हो गये । जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।