महिलाओं ने उठाया ग्रामीणों को जागरूक करने का बीड़ा

ऊखीमठ। कालीमठ घाटी की ग्राम पंचायत जाल मल्ला में महिला मंगल दल की बैठक अध्यक्ष गायत्री देवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई! बैठक में दल की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न महिलाओं को जिम्मेदारी दी गयी तथा गाँव के हित में कई प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक में निर्णय लिया गया कि गाँव में समय – समय पर स्वच्छता अभियान चलाकर कर ग्रामीणों को जागृत किया जायेगा तथा राष्ट्रीय पर्वों पर गाँव में दहेज प्रथा, बाल विवाह, मध्य निषेध जैसी समाज में फैल रही कुरितियों को दूर करने के लिए समाज को जागृति किया जायेगा। बैठक में महिला मंगल दल की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए अध्यक्ष अनीता देवी, उपाध्यक्ष दीपा देवी, सचिव नीलम देवी, सह सचिव सपना देवी, कोषाध्यक्ष अंजना देवी के अलावा प्रियंका देवी, पिंकी देवी, मंजू देवी, मनीषा देवी, पूनम देवी, शान्ति देवी का सदस्य नामित किया गया! बैठक में पूर्व अध्यक्ष गायत्री देवी ने सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से पांच वर्षों के कार्यकाल में गाँव की सेवा करने का मौका मिला तथा भविष्य में भी गाँव की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगी। नव नियुक्त अध्यक्ष अनीता देवी ने कहा कि ग्रामीणों ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उसका निर्वहन लगन, निष्ठा व ईमानदारी से किया जायेगा तथा सभी को साथ लेकर गाँव के विकास के लिए सघर्ष किया जायेगा। इस मौके पर सुदामा देवी, कुवरी देवी, पुष्पा देवी, रेखा देवी, दीपा देवी, लक्ष्मी देवी, विमला देवी, सुरमा देवी, सोवनी देवी, विजया देवी, अनसोया देवी, कविता देवी, सन्तोषी देवी, प्रेमा देवी, यशोदा देवी, सुनीता देवी, लीला देवी, राधा देवी, गीता देवी, सुशीला देवी सहित कई महिलायें मौजूद थी।

  • वरिष्ठ पत्रकार, लक्ष्मण सिंह नेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *