जल्द पूरा होगा पहाड़वासियों का रेल का सपना

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य में कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है और केंद्र सरकार राज्य को भरपूर सहयोग दे रही है।

राज्य सरकार पर्वतीय क्षेत्रों के विकास के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पहाड़ से पलायन रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ वासियों के रेल का सपना जल्द ही पूरा होगा। रेल परियोजना पर तेज़ी से कम चल रहा है, आवर केंद्र सरकार राज्य को कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए सहयोग दे रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में ऋषिकेश, कर्णप्रयाग रेल परियोजना के लिए 4200 करोड़ रुपए के परिव्य प्रस्तावित किया है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री, रेलमंत्री, वित्तमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में इन वर्षों में कनेक्टीवीटी के क्षेत्र में बहुत तेजी से काम हुआ है। पहाड़ में रेल का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल परियोजना में न्यू ऋषिकेश स्टेशन तैयार हो चुका है और यहां से ट्रेनों का संचालन शुरू हो चुका है। बाकी जगहों पर तेजी से काम चल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरभद्र-न्यू ऋषिकेश ब्लॉक सेक्शन का काम पूर्ण हो चुका है। ऋषिकेश में एक आरओबी तथा एक आरयूवी भी तैयार हो चुका है। परियोजना के तहत 17 टनल के कार्यों को 10 पैकेज में बांटा गया है। लछमोली व श्रीनगर में अलकनंदा नदी पर आर.ओ.बी. का कार्य प्रारम्भ किया जा चुका है। श्रीनगर, गौचर व सिवाइ में रोड ब्रिज का कार्य भी प्रगति पर है। ऋषिकेश-देवप्रयाग ब्लॉक सेक्शन का कार्य 2023-24 और देवप्रयाग-कर्णप्रयाग ब्लॉक सेक्शन का कार्य 2024-25 तक पूर्ण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।