नाकामी छिपाने के लिए भाजपा ने बदला सीएम

देहरादून। उक्रांद ने कहा कि भाजपा ने अपनी नाकामी छिपाने के लिए मुख्यमंत्री को बदला है। उक्रांद ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस ने उत्तराखंड को मुख्यमंत्रियों की फैक्टरी बना दिया है। उक्रांद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  राज्य को  6 मुख्यमंत्री दे चुकी है और 7वां देने जा रही है। उक्रांद ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी उपलब्धि यही रही है। राज्य के लिये 42 शहादतें, मातृ शक्ति का अपमान भाजपा के लिये कोई मायना नही रखता है। हर मुख्यमंत्री भाजपा काल मे जनविरोधी निर्णयों और भ्रष्टाचार के कारण गया हैं इसकी परिणीति आज त्रिवेंद्र सिंह रावत भी बने हैं। राज्य की राजधानी से लेकर भाजपा सरकार का जुल्म आपजन के साथ साथ कर्मचारियों, बेरोजगारों और मातृ शक्ति को लाठी भाजनें का रहा है। अगला मुख्यमंत्री कोई भी हो लेकिन भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी है। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को इसका जवाब दी। उक्रांद ने कहा कि भाजपा कॉंग्रेस के इन 20 वर्षों के काले कारनामों को जनता के बीच ले जाकर उजागर के साथ साथ जनता को लामबद करेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *