विनय शंकर पांडे बने DG शिक्षा

देेेहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है।  पीसीएस अपर सचिव डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट से खनन हटा दिया गया है। सुन्दरम को DG (शिक्षा) से हटा दिया गया है। सचिव मीनाक्षी को खनन दिया गया। DG  कुमार सुधांशु को RWD  भी दे दिया है। उनके पास PWD पहले से है। सचिव सेंथिल को कौशल विकास विभाग और सचिव पंकज को DG-चिकित्सा शिक्षा सौंपा गया। विनय शंकर पांडे को DG-शिक्षा बनाया गया है। सचिव नितेश झा से सिंचाई और लघु सिंचाई ले के सचिव SA मुरुगेशन को दिया गया।  सचिव रणजीत सिन्हा से कौशल विकास ले लिया गया  व परिवहन दे दिया गया है। ललरिन रैना फैनई को सैनिक कल्याण दिया गया है।  राधा रतूड़ी से सैनिक कल्याण हटा के  आयुक्त समाज कल्याण बनाया गया है। प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव को आयुक्त और सचिव राजस्व परिषद बनाया गया। प्रभारी सचिव षण्मुगम को नियोजन-ऑडिट (निदेशक) दिया गया।  MD (ऊर्जा निगम-पिटकुल) और प्रभारी सचिव (ऊर्जा) नीरज खैरवाल को उरेडा का निदेशक भी बना दिया गया है। प्रभारी सचिव सुरेन्द्र नारायण पांडे को आवास और आयुक्त आवास जैसे अहम पद दिए गए है।  प्रभारी सचिव विनय शंकर पांडे को DG-शिक्षा भी बना दिया। उनके पास शहरी विकास और नगर आयुक्त की ज़िम्मेदारी भी है। अपर सचिव सविन बंसल को मुरुगेशन से लिए गए महकमे दे दिए गए। अपर सचिव युगल किशोर पंत से स्वास्थ्य-चिकित्सा ले के पर्यटन-धर्मस्व और ACEO पर्यटन परिषद की ज़िम्मेदारी दी गई।

अपर सचिव रणवीर सिंह से MD-परिवहन निगम और परिवहन ले लिया गया। CS के स्टाफ अफसर डॉ. इकबाल अहमद फिर साइड लाइन रहे। उनसे ऑडिट भी ले लिया गया।  अपर सचिव आशीष चौहान को MD-परिवहन निगम बनाया गया। अपर सचिव वंदना सिंह को निबंधक-सहकारिता दिया गया है। PCS अफसरों में अपर सचिव डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट से खनन हटा दिया गया है और सिंचाई और लघु सिंचाई  दिया गया है। झरना कमठान से सचिव (बाल अधिकार संरक्षण आयोग) हटा दिया गया है। वही प्रदीप रावत को सीएम सचिवालय से हटाकर  मदन मोहन सेमवाल को लाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *