पुलिस ग्रेड पे घटाने पर यूकेडी नाराज

देहरादून। पुलिस के जवानों की वेतन विसंगति को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल मुखर हो गया है। उत्तराखंड क्रांति दल ने मुख्यमंत्री से तत्काल वेतन विसंगति दूर करने की मांग की है। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि सातवें वेतन आयोग में कांस्टेबल तथा हेड कांस्टेबल के लिए 20 वर्ष की सेवा के बाद सब इंस्पेक्टर के ग्रेड पे के स्थान पर एएसआई का ग्रेड पे का प्रावधान रखा गया है। इससे पुलिस के जवान खुश नहीं है। पत्रकारों से वार्ता करते हुए यूकेडी के  शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि शासन तत्काल इसका समाधान निकाले। सेमवाल ने पुलिस जवानों से भी अनुरोध किया है कि उत्तराखंड क्रांति दल  पुलिस के जवानों के साथ है और वह भी संयम बनाए रखें। उत्तराखंड क्रांति दल के संगठन मंत्री संजय बहुगुणा ने इस प्रकरण को पुलिस के जवानों का मनोबल तोड़ने वाला बताया। उत्तराखंड क्रांति दल के संगठन मंत्री संजय बहुगुणा ने कहा कि इसका सबसे ज्यादा नुकसान वर्ष 2001 और वर्ष 2002 में भर्ती हुए कॉन्स्टेबलों को हो रहा है। इससे राज्य के करीब साढे तीन हजार पुलिस कांस्टेबल को हर महीने अट्ठारह सौ रुपए का नुकसान होगा। उत्तराखंड क्रांति दल के  सेमवाल ने कहा कि कोरोना काल में पुलिस के जवान सभी तरह की विषम परिस्थितियों के बावजूद जनता की सेवा में लगे हुए हैं। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि यदि तत्काल इसका समाधान नहीं किया गया तो यूकेडी आंदोलन का रास्ता अपनाएगी। उत्तराखंड क्रांति दल ने जल्दी ही शासनादेश में संशोधन न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *