ऋषिकेश में मनमाने रेट पर फल, सब्जी बेची तो खैर नहीं

फल सब्जी विक्रेता के थोक पर्चा ना दिखाने पर होगा जुर्माना

जनमंच  टुडे/ ऋषिकेश।

कोविड कर्फ्यू की आड़ में मनमानी कर रहे फल सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त की अध्यक्षता में चार विभागों की समिति गठित की गई है। फुटकर विक्रेता थोक मंडी से खरीदे गए माल का पर्चा यदि साथ नहीं रखता है तो उस पर जुर्माना किया जाएगा। नगर और आसपास क्षेत्र में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड कर्फ्यू लागू किया गया है। फल एवं सब्जी विक्रेता दोगुना कीमत पर  सामान बेच रहे हैं। थोक मंडी की ओर से जो रेट प्रति दिन  सार्वजनिक किया जाता है उसमें और फुटकर रेट में  अंतर देखने को मिल रहा है। जिसके लिए नगर निगम प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए हैं। सोमवार को नगर निगम सभागार में नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। जिसमें थोक मंडी और फुटकर फल सब्जी विक्रेता समिति के पदाधिकारी, कृषि उत्पादन मंडी समिति के पदाधिकारी और नगर निगम के सफाई निरीक्षक शामिल हुए। इस दौरान नगर आयुक्त की अध्यक्षता में राजस्व विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, बाट माप विभाग और नगर निगम के अधिकारियों की टीम गठित की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि यह टीम प्रतिदिन पूरे क्षेत्र में घूम कर ज्यादा दाम वसूल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *