बेवजह घर से निकले तो नपेंगे

जनमंच टुडे/ देहरादून।

लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए शासन, प्रशासन आज से यानी मंगलवार से कड़े कदम उठाने जा रहे हैं। यह कदम जनता को संक्रमण होने से  बचाने के लिए किया जा रहा है। अगर आप  गली मोहल्लों में वेवजह घूमते, या फिर मार्निंग वाक करते पाए गए तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। बेवजह घूमने वालों पर पुलिस  सख्त कार्रवाई करेगी। कोरोना कर्फ्यू के दौरान बेवजह घर से बाहर निकलना अब आपकेे लिए महंगा पड़ सकता है। मंगलवार से बेवजह घूमने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कदम उठाएगी।पुलिस और स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान हथेली पर रख लोगों का जीवन बचाने में दिन, रात एक किए हुए हैं। पुलिस लोगो को घर मे ही रहने की अपील कर रही है, लेकिन कुछ लोगों पर अपील का असर ही नही हो रहा। लोग गली मोहल्लों में कोरोना कर्फ्यू के बावजूद बेखौफ होकर घूम रहे हैं, और मॉर्निंग वॉक और रात को थल रहे हैं। एक मोटर साइकिल स्कूटी पर 3 चार लोग बैठ कर सामाजिक दूरी के नियम को भी धत्ता बता रहे हैं। अब पुलिस गल्ली मोहल्लों में नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों को कैदी वाहन में बैठाकर  ले जा जा रही है और  थाने ले जाया जा रहा है।  दरअसल कोविड कर्फ्यू में मिली छूट के प्रावधानों की आड़ में लोग बेवजह गल्ली मोहल्ले में घूम रहे हैं  ऐसे लोगों पर अब पुलिस कार्रवाई  कर रही है।  एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि  कैदी वाहनों में बेवजह घूमने वालों को ले जाया जा रहा है।  नियमों का उल्लंघन करने वालो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर  पुलिस के इस कार्य की जमकर सराहना की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *