मित्र पुलिस निभा रही मानव धर्म
जनमंच टुडे/सतपुली ।
पुलिस द्वारा चलाया जा रहा मिशन हौसला मुहिम बुजर्ग असहाय औऱ जरुरतमंद लोगो के लिये वरदान साबित हो रहा है।

मित्र पुलिस के इस मुहिम को लोगों द्वारा काफी सराहना की जा रही है। भले ही कुछ लोगो की नजरों में पुलिस की छवि कड़क मिजाज़ की हो, लेकिन उनके अंदर भी मानवता धर्म कूट, कूट कर भरी है। वह इस महामहामारी मे अपने घर परिवार को छोड़कर जनता की सुरक्षा करने में जुटी हुई है। गरीब- असहाय और मजबूर लोगों तक राशन के रूप रसद सामग्री, पका भोजन, दवा-औषधियों से लेकर ऑक्सीजन, एंबुलेंस अस्पताल में बेड दिलाने के अलावा जीवन दान के रूप में प्लाज्मा डोनेटे जैसे तमाम मदद पुलिस कर रही है। इतना ही नहीं राज्य में घरों में अकेले रहने वाले सीनियर सिटीजन व अन्य लोगों तक हेल्पलाइन नंबरों से आने वाली सूचनाओं के अंतर्गत मदद पहुंचाई जा रही है।

जरूरतमंद लोगों के लिए दवा, एम्बुलेंस ऑक्सीजन, राशन आदि जुटाकर सुरक्षा धर्म के साथ ही मानविता का धर्म निभा रही है। पौड़ी की पुलिस भी हर पल जरुरतमन्द लोगों को दिल से मदद पहुँचा रही है। पौड़ी की एसएसपी पी. रेणुका देवी ने भी जनपद के जरूरत मन्द लोगों की सहायता के लिये कमन्युटी बास्केट रखी हैं, जहाँ पर जरूरत मंद के लिये सामान इकठ्ठा किया जा रहा है।

नगर पंचायत सतपुली भी इस कोरोना काल मे सिद्दत से जरूरतमन्द लोगों की सहायता करने में जुटी हुई है। थाना सतपुली में मिशन हौसला मुहिम जरुरतमन्द लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। सतपुली पुलिस के जवान ज़रूरत मन्द लोगों की जानकारियां जुटा कर उनके पास सहायता पहुँचा रहे हैं।
इस कार्य को सतपुली थाना के इंचार्ज सन्तोष पैथवाल बखूबी निभा रहे हैं। पैथवाल के अनुसार पुलिस मिशन हौसला मुहिम के तहत थाना क्षेत्र के साथ ही राजस्व क्षेत्र के हर गांव में पुलिस टीम प्रति दिन जरूरत मन्द लोगों तक जरूरतमंद का सामान पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि इस पुनित कार्य मे नगर के समाजसेवियों, व्यापारियों का पूूर्ण सहयोग और योगदान मिल रहा है और वह इस पुनीत काम मे पुलिस का सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक 101 किट राशन उन्होंने थाने में दी है। जिसमें से अब तक 52 किटों को ऐसे परिवारों को वितरित किया जा चुका है जिसमे 16 वरिष्ठ नागरिक भी है। उन्होंने बताया की पुलिस खड़ी चढाई चढ़कर जरूरतमंद तक सहायता पहुँचा रही है। उन्होंने जनता से अपील की की जरूरतमंद लोगों के लिये आगे आए।

कोरोना के बढ़ते प्रभाव को कम करने के लिए थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस जनसेवा के लिए है, कोविड को रोकने के लिए आमजन को जागरूक होना होगा। शासन, प्रशासन के नियमों का पालन करना होगा। उन्होंने लोगों से वेवजह घरों से बाहर न निकलने की अपील की।
सतपुली से वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र राणा।

