राज्य आंदोलनकारी घनश्याम दत्त गौड़ का निधन

जनमंच टुडे/ ऋषिकेश।

उत्तराखंड राज्य आंदोलन कारी परिषद के प्रवक्ता रहे राज्य आंदोलनकारी घनश्याम दत्त गौड़( जीडी गौड़) का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों, समाजसेवियों ने शोक जताया है। आशुतोष नगर नेहरू मार्ग निवासी गौड़ लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। उत्तराखंड राज्य आंदोलन कारी परिषद के प्रवक्ता रहे गौड़ अपने पीछे एक पुत्र व तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनके पुत्र उत्तराखंड आंदोलनकारी रमेश गौड़ ने बताया कि उनके पिता ने 13 मई को अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे। गौड़ के निधन पर उत्तराखंड आंदोलनकारी त्रिवेंद्र पंवार, वेद प्रकाश शर्मा, ओम रतूड़ी, गम्भीर सिंह मेवाड़, डी एस गुसांई, विक्रम भंडारी, राजू जुगरान, सम्राट पंवार, भूपेंद्र शर्मा,रुक्म पोखरियाल, कांता बधानी, ज्ञानी नेगी, राकेश सेमवाल, सोनू राणा,आशा सेमवाल,आरके पोखरियाल, आनंदी सेमवाल, रमेश रतूड़ी, जगमोहन रौतेला सहित अनेक लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *