आज मिले 4785 कोरोना संक्रमित, 79 की मौत
जनमंच टुडे/ देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होती जा रही है सबसे अधिक राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा कम हुआ है। शासन, प्रशासन द्वारा उठाए गए सख्त कदम और पुलिसकर्मियों की दिनरात के मेहनत के बदौलत बेकाबू पर लगाम लगना शुरू हो गया है मंगलवार को कोराना से 4785 लोग संक्रमित मिले, जबकि 79 लोगों की मौत हुई। आज 7019 कोरोना संक्रमित ठीक हुए । इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दो लाख 95 हजार 790 तक पहुंच गया है। इनमें से दो लाख 9 हजार 196 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 76232 एक्टिव मामले हैं। अब तक 5132 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। मंगलवार को देहरादून में सर्वाधिक 1226 संक्रमित पाए गए, जबकि हरिद्वार में 555, पौडी में 509, नैनीताल में 442, टिहरी में 348, अल्मोडा में 320 संक्रमित पाए गए। आज कोरोना से देेेहरादून में सबसे अधिक 47 मरीजों की मौत हुई। इनमें से दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में 17, हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में आठ, मैक्स अस्पताल में छह, एम्स ऋषिकेश में पांच, मिलिट्री अस्पताल गढ़ीकैंट व श्री महंत इंदिरेश अस्पताल मे चार-चार, कैलाश अस्पताल में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। नैनीताल जिले में अलग—अलग अस्पतालों में 11, हरिद्वार में आठ, पौड़ी में सात, उत्तरकाशी में चार व पिथौरागढ़ में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई ।
जनमंच टुडे सुधी पाठकों एवं जनता से विनम्र निवेदन करता है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं, जाए तो दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन , एल्कोहल वाले सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। घर पर रहे सुरक्षित रहें।

