चौबट्टाखाल क्षेत्र के मंज गांव में मिले 32 कोरोना पॉजिटिव

जनमंच टुडे/सतपुली

चौबट्टाखाल के विधायक ने स्थानीय लोगों को भगवान के भरोसे छोड़ा।।                                   कोई भी भाजपा पदाधिकारी , कार्यकर्ता और जनप्रतिधि  विधायक पर नहीं बना पा रहे क्षेत्र में बेहतर  स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए दबाव।

कोरोना का संक्रमण तेजी से चौबट्टाखाल क्षेत्र में पांव पसार रहा है, और कई लोग इसके चपेट में आकर संक्रमित हो रहे है। पौडी जनपद के चौबट्टाखाल क्षेत्र में कोरोना तेजी से फैल रहा है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का टोटा होने से लोगों को मैदानी अस्पतालों की राह पकड़नी पड़ रही है। वही क्षेत्र में एक टेस्टिंग लेब तक नही है व स्थानीय विधायक ने जनता को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है।चौबट्टाखाल तहसील के अंतर्गत पोखडा र्ब्लॉक के मंज गांव में आज 32 लोग आए कोरोना पॉजिटिव जिसके चलते उप जिलाधिकारी चौबटाखाल संदीप कुमार ने गांव को  सील कर दिया है। उन्होंने कहा कि गांव की सीमा के बाहर कोई भी व्यक्ति अंदर या बाहर नहीं जा सकता नहीं तो उसके खिलाफ की जाएगी कार्रवाई वहीं उन्होंने लोगों के स्वास्थ्य संबंधी विभाग को किया सूचित और गांव में बढ़ रही बीमारी के चलते दवाइयां दी। संदीप कुमार ने कहा कि लगातार गांव में बढ़ रहा है कोरोना का संक्रमण जिसके चलते गांव को किया गया है। सील और समय-समय पर की जाएगी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मॉनिटरिंग वहीं ग्राम विकास अधिकारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्राम प्रधान को तैनात करते हुए कहा कि कोई भी समस्या उत्पन्न होने पर प्रशासन का सहयोग लेकर लोगों को सुविधाएं दे। गौरतलब है कि इससे पहले  चौबट्टाखाल क्षेत्र के अंतर्गत, ईडा  में 10 व कुरख्याल में 51 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *