शत्रुघ्न सिंह बने मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार
देहरादून। पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मुख्य सलाहकार बनाय गया है। अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन राधा रतूड़ी ने नियुक्ति को लेकर आदेश जारी कर दिए है। मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह का कार्यकाल खत्म होने में अभी करीब छह माह का समय था,लेकिन उन्होंने मंगलवार को अचानक मुख्य सूचना आयुक्त के पद से इस्तीफा दे दिया था और कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें शासन में महत्वपूर्ण पद दिया जाएगा। पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने नवंबर, 2016 में मुख्य सूचना आयुक्त का पद संभाला था।
