पौड़ी जिले में मिले 177 कोरोना संक्रमित, 10 की मौत
जनमंच टुडे/देहरादून।
प्रदेश के मैदानी जिलों में जहां कोरोना के मामले कम हो रहे हैं, वही पर्वतीय जिलों में मामलों में लगातार तेजी आ रही है और हर दिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है, जो कि चिंता का विषय बनता जा रहा है, पौड़ी जनपद में भी लगातार कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को चमोली में 238, बागेश्वर में 215, रुद्रप्रयाग में 193, अल्मोड़ा में 187, पिथौरागढ़ में 178, पौड़ी में 177, टिहरी में 129, उत्तरकाशी में 89 और चंपावत में 48 कोरोना संक्रमित मिले हैं। चमोली, चंपावत जिले में एक, एक कि जान गई है। वही पौडी में कोरोना से हालत चिंतनीय बनी हुई है। शुक्रवार को कोरोना से यहां 10 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। वहीं कोट ब्लाक के सबदरखाल में कोरोना के 17 मरीज़ मिले हैं। पिछले 24 घंटे में पौड़ी गढ़वाल में के दुगड्डा ब्लॉक में 29, जयहरीखाल में 9, कल्जीखाल में 2, खिूर्स में 16, कोट में 28, पाबौ में 3, पौड़ी में 27, थलीसैंण में 2, यमकेश्वर में 26, अन्य जिला व राज्यों से आए 15 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैंं।
