एकेश्वर में कोरोना विस्फोट, 31 संक्रमित मिले

जनमंच टुडे/सतपुली/देहरादून।

राज्य के मैदानी जनपदों में जहां एक ओर कोरोना संक्रमण की गति कम हो रही है, वही पहाड़ी जनपदों में तेज़ी से फैल रहा है, जो कि चिंता का विषय है। पौड़ी जनपद में भी कोरोना का संक्रमण तेज़ी से गांव में फैलने लगा है और लोगों के लिये आफत बनती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार जनपद पौड़ी  के एकेश्वर ब्लाक में 22 मई यानी शनिवार को 31 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। गौरतलब है कि एकेश्वर ब्लाक में इससे पूर्व ग्राम ईडा में 10 कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उसके बाद एकेश्वर ब्लाक के ही कुरख्याल गांव में 51 ग्रामीण कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 17 मई को राजकीय इंटर कॉलेज एकेश्वर में  57 ग्रामीणों का कोरोना सेम्पलिंग ली गई थी। इनमे से 31 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। तहसील प्रशासन ने  संक्रमण को रोकने के लिए एकेश्वर बाजार को पांच दिनों के लिए बन्द कर दिया है। रिपोर्ट के अनुसार कगथुन में 2, जैतोली मल्ली में एक, मलेथा में 5, रैंसोली में एक, एकेश्वर में 7, पातल में 8,, बलूली में 2, छामा में एक, बैलोड़ी में 2, कोयल गांव में एक व एकेश्वर के सँगलाकोटी में एक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।

जनमंच टुडे  सुधी पाठकों एवं जनता से विनम्र निवेदन करता है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, जरूरी हो तभी घर से बाहर निकले। भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं,  जाए तो दो गज की दूरी बनाए रखें। मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथ साबुन , एल्कोहल वाले सेनेटाइजर से जरूर साफ करें। घर पर रहे सुरक्षित रहें।

 

  • पुष्पेन्द्र राणा, सतपुली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *