आज मिले 1942 कोरोना संक्रमित, 52 की मौत

जनमंच टुडे/ देहरादून।

लोगो के जागरूकता आवर शासन, प्रशासन  के सख्त कदमों के चलते कोरोना महामारी के चेन टूट रही है आवर कोरोना के मामले कम हो रहे हैं जो कि राहत देने वाली है। वही कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या में भी कमी आ रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को  1942 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए जबकि 52 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो ग जबकि7,028 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब तक 3 लाख 25 हजार 425 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 2 लाख 79 हजार 516 मरीज स्वस्थ हुए हैं।साथ ही एक्टिव केस की संख्या  33,994 हो गई है। वही अब तक कोरोना से प्रदेश में 6261लोग जान गंवा चुके हैं।आज अल्मोड़ा में 135,बागेश्वर में 92,चमोली में 103,  चम्पावत में 51, देहरादून में 421,हरिद्वार में  295,नैनीताल में 204,पौड़ी  में 93, पिथौरागढ़ में  78,रुद्रप्रयाग में 77,टिहरी में 154,उधमसिंह नगर में 167, उत्तरकाशी में 75 संक्रमित मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *