शहीद ढौंडियाल की पत्नी बनी लेफ्टिनेंट

जनमंच टुडे/देहरादून

पुलवामा में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए पुलवामा हमले के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले, शौर्य चक्र से सम्मानित मेजर विभूति शंकर  ढौंडियाल की पत्नी निकिता ढौंडियाल  पास आउट होकर आज सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। गौरतलब है कि कश्मीर के पुलवामा में 18 फरवरी 2019 में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए पौडी जनपद के मूल निवासी मेजर विभूति ढौंडियाल शहीद हो गए थे। तब शहीद मेजर विभूति और निकिता कौल ढौंडियाल की शादी को महज 10 महीने ही हुए थे।इसके बाद निकिता ने पति के नक्शे कदम पर चलते देश सेवा करने की ठानी। इसी कड़ी में निकिता ने पिछले साल इलाहाबाद में वूमेन एंट्री स्कीम की परीक्षा पास करने के बाद चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से ट्रेनिंग ले रही थी। ट्रेनिंग पुरी करने के बाद आज वह बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल हो गई हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *