एक हफ्ता बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, दो दिन खुलेगी दुकानें
जनमंच टुडे/देहरादून ।
कोरोना को पूरी तरह खात्मे के लिए शासन ने प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू एक सप्ताह के लिए और बढा दिया गया है।यह जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी। प्रदेश में अब कोरोना कर्फ़्यू 8 जून तक रहेगा। वही लोगो को राहत देते हुए सरकार ने अब दुकान हफ्ते में दो दिन खोलने की इजाजत दे दी है। फैसले के अनुसार 1 जून और 5 जून को परचून की दुकानें खोली जाएगी और दुकानें सुबह 8 बजे से 1 बजे तक खुलेगी। 1 जून को स्टेशनरी और किताब की दुकान खुलेगी। बाकी सब यथावत रहेगी।
