नेपाली फार्म में अब नहीं खुलेगा टोलटैक्स
जनमंच टुडे/ देहरादून।
आखिरकार भारी विरोध के बावजूद नेपाली फार्म पर खुलने वाले टोलटैक्स को स्थगित कर दिया गया है आवर अब टोल टैक्स नही खुलेगा। ईएसएस मामले की जानकारी विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के नेपाली फार्म में बन रहे टोल प्लाजा को लेकर मुख्यमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्री निशंक से बात की गई,जिसके बाद अब NH72 में नेपाली फॉर्म में टोल प्लाज़ा नही बनेगा और नेपाली फॉर्म में टोल टैक्स नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री ने इस मामले को गम्भीरता से लिया जिसके बाद टोलटैक्स न बनाने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए वह दोनों को धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।
