कल से खुलेंगी कई अन्य जरूरी वस्तुओं की दुकानें
जनमंच टुडे/ देहरादून।
सरका ने व्यापारियों की लगातार मांग को लेकर कुछ संसोधन किया है। सोमवार को जारी संशोधित आदेश के अनुसार, प्रदेश में अब आठ जून और 11 जून को सुबह 08 बजे से दोपहर 01 बजे तक क्रोकरी (बर्तन) की दुकाने,हौजरी,इलेक्ट्रॉनिक,एलेट्रिकल एवं एलेट्रिकल्स पार्ट्स, कंप्यूटर हार्डवेयर एवं सॉफ्टवेयर/वेब डिजाईनिंग,हार्डवेयर पेंट्स/सैनेटरी, स्टोन (मार्बल),कारपेंटर,फर्नीचर एवं टिम्बर मर्चेंट की दुकानें खोलने की इजाजत दी गई है।
