अधिकारी, कर्मचारी गम्भीरता से कार्य करें

जनमंच टुडे/ पौड़ी/ यमकेश्वर/ 
यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र की क्षेत्रीय  ऋतु खंडूड़ी भूषण  जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे संयुक्त रूप से अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  पौखाल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर का निरीक्षण किया गया। इससे पूर्व  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डाडामंडी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेलूसैंण का भी निरीक्षण किया ।

यमकेश्वर विधायक  ऋतु एवं जिलाधिकारी डाॅ. जोगदण्डे ने अतिरिक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पौखाल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर के निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी लेब का  शुभारम्भ किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यमकेश्वर में पैथोलॉजी लेब, जनरल वार्ड, टीकाकरण कक्ष, आइसोलेशन कक्ष सहित अन्य का निरीक्षण किया।

उन्होंने सम्बन्धित स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गंभीरता के साथ कार्य करें। इस दौरान स्थानीय लोगों ने ब्लड टेस्ट कराने, स्टाफ व एम्बुलेंस की कमी दूर करने सहित 47 बिन्दुओं का मांगपत्र दिया ।

क्षेत्रीय विधायक ने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी, स्थानीय लोगों ने सड़क, पानी, अस्पताल में स्टाफ की समस्याएं बताई। उन्होंने राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय लक्ष्मणझूला का स्थलीय निरीक्षण किया।
विधायक ऋतु ने सम्बन्धित चिकित्साधिकारी से क्षेत्र में फैले कोविड-19 संक्रमण व उससे बचाव हेतु किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए मरीजों का बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए, उन्होंने संक्रमण की रोकथाम हेतु सक्रियता से कार्य करने को कहा ।

निरीक्षण के दौरान हिलमेल संस्था की ओर से मनजीत नेगी ने जिलाधिकारी डॉ. जोगदण्डे को 110 पीपी कीट, 50 मास्क व 40 लीटर सेनेटाइजर दिया। उन्होंने कहा कि हिलमेल संस्था पहाड़ों की ओर वापस लौटने का अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए हर क्षेत्र में राहत सामाग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

जिलाधिकारी ने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी में सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी यमकेश्वर मनीष कुमार, सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी पोखाल डॉ. एचके सिंह, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव, डॉ. पारुल, डॉ. शुभम, अमित नैथानी आदि उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *