वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने दी लालढांग-चिल्लरखाल सड़क को स्वीकृति
जनमंच टुडे/ देहरादून।
देहरादून। केंद्रीय मंत्री वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड की बैठक में लालढांग-चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग को स्वीकृति दे दी है । मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण से स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा । बैठक में वन मंत्री डॉ हरक सिंह रावत ने वर्चुअल प्रतिभाग कर बोर्ड को बताया की लालढांग- चिल्लरखाल वन मोटर मार्ग 1980 के पूर्व से निर्मित है जिसका वर्तमान में सुदृढ़ीकरण करने की आवश्यकता है व चमारिया स्रोत व सिगड्डी स्रोत के बीच बनने वाले एलिवेटेड एनिमल पैसेज की लम्बाई 470 मीटर तथा उंचाई 6 मीटर रखी जाए।
