युवक ने फांसी लगाकर दी जान
जनमंच टुडे/ऋषिकेश।
तीर्थनगरी में गत रात को एक व्यक्ति ने फन्दे पर लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आईडीपीएल चौकी क्षेत्र जेजे ग्लास के सामने रहने वाले प्रवीण कुमार(27) पुत्र राजकुमार ऋषिकेश देहरादून ने बीती रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों व पड़ोसियों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। सूचना पर चौकी प्रभारी कुलदीप पंत मौके पर पहुंचे व घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भिजवाया गया।
- ऋषिकेश से मुकेश कुमार जैन।
