प्रोफेशनल कालेज पैठाणी में इसी सत्र से होगी पढ़ाई
जनमंच टुडे/पौड़ी।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, सहकारिता, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, प्रोटोकॉल मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने विकासखण्ड थलीसैंण के धाधणखेत, कपरोली, मुसेटी, भरसार, सैजी.बुरासी, नौठा, चिपलघाट, पाबौ का भ्रमण कर लोगों के समस्याएं सुनी। इस दौरान मंत्री डॉ. रावत ने धाधणखेत-कुल्याणी मोटर मार्ग का शिलान्यास करने के साथ ही कैपरोली को सड़क की सौगात दी। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने पैठाणी, चाकीसैण, मजरामहादेव, चौरा, त्रिपालीसैण व थलीसैंण क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सात करोड़ की लागत से निर्माणाधीन महाविद्यालय मजरामहादेव व पैठाणी बनास में 26 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन प्रोफेशनल कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.रावत ने अधिकारियों से हरहाल में अक्टूबर से प्रोफेशनल कालेज बनास पैठाणी में पाठ्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रोफेशनल कालेज बनास पैठाणी के फिल्ड निर्माण को लेकर 70 लाख, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कि चाकीसैंण को जच्चा.बच्चा केन्द्र, एक्सरे मशीन, टैक्नीशियन व आवासी भवन के लिए एक करोड़ व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तलपालीसैण को आवासीय भवन निर्माण हेतु एक करोड़, सीएससी सैटर पैठाणी को आवासीय भवन को लेकर 1 करोड़ की सौगात भी दी। गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत कतिपय इंटर पास बालिकाओं को 51.51 हजार के चेक भी वितरित किये। मंत्री डॉ. रावत ने भ्रमण कार्यक्रम में दौरान पैठाणी में गैस वितरित किये, जबकि स्वास्थ्य केन्द्र पाबौं में किये जा रहे कोविड टीकाकरण का निरीक्षण भी किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत, अध्यक्ष राज्य सहकारी संघ मातबर सिंह रावत, जिला सहकारी बैंक कोटद्वार अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
