युवाओं के लिए नौकरी लेकर आया डाक विभाग

जनमंच टुडे/ देहरादून।

राज्य के 10 वीं पास युवाओं के लिए डाक विभाग खुशियों की  चिट्ठी ( ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती) लेकर आया है, अगर आप इच्छुक हैं तो आप 22 सितम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। डाक विभाग को महत्वपूर्ण विभाग में सुमार किया जाता है, सदियों से सुख, दुख का संदेशा हर गांव, हर घर में पहुँचाता आ रहा है। इस क्रम को अधिक मजबूत बनाने के लिए भारतीय डाक विभाग (इंडिया पोस्ट)  उत्तराखंड पोस्टल सर्कल के अंतर्गत अल्मोड़ा, चमोली, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, आरएमएस डीएन डिवीजन और टिहरी जैसे विभिन्न जिलों में 581 ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के पदों पर भर्ती करने जा रहा है। अगर आप भी डाक विभाग में भर्ती होकर जनसेवा करना चाहते हैं तो आप इन पदों के लिए  विभाग की आधिकारिक वेबसाइट (www.appost.in)  पर जाकर 22 सितम्बर 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं  गणित, हिंदी और अंग्रेजी विषय के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदक की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनई चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और न इंटरव्यू होगा। इसके लिए उम्मीदवारों की मेरिट  10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार होगी।

 

 

4 thoughts on “युवाओं के लिए नौकरी लेकर आया डाक विभाग

    1. आप लोगों के आशीर्वाद से हमारा न्यूज़ पोर्टल निरंतर ऊंचाई छू रहा है, आप लोगों के सहयोग के लिए बहुत, बहुत आभार

Leave a Reply to janmanchadmin Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *