सावधान: ज्यादा मोबाइल का प्रयोग हो सकता है घातक
जनमंच टुडे।
अगर आप लगातार आधे घण्टे से अधिक फोन और कम्प्यूटर की स्क्रीन पर चिपके रहते हैं तो आपके आँखों की रोशनी के साथ ही, सिरदर्द, चिड़चिड़ापन आने के साथ ही चेहरे की चमक फीकी पड़ सकती है। जाने, माने नेत्र विशेष डाॅ सुभाष मिश्रा ने लोगों को आगाह किया है कि लगातार 30 मिनट से ज्यादा कम्प्यूटर और मोबाइल की स्क्रीन को देखने से बचाना चाहिए यह आपके स्वास्थ्य एवं शरीर के लिए बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है। ज्यादा कम्यूटर, मोबाइल चलाना बेहद खतरनाक, हो सकते हैं अंधे। हमारी आंख में कई तरह की मांसपेशियां होती है, उनमे से एक हमें पास की तो दूसरी मांसपेशी दूर वस्तुओं को देखने में मदद करती है, लेकिन लगातार कम्प्यूटर, मोबाइल और आईपैड देखना बेहद खतरनाक हो सकता है।साथ ही शरीर के जोड़ों में उंगलियों में सिर में, कमर में हाथों में भी दर्द की संभावना होती हैं जो धीरे, धीरे बढ़कर आपको भविष्य में परेशानी में डाल सकती है। आज कल लोग बेवजह भी लगातार कम्प्यूटर या मोबाइल पर समय बिताते रहते हैं। इसके ज्यादा उपयोग करने से आंखों में जलन, आंखों का पानी सूखना, कम दिखना, सूजन आना, आंखों के नीचे डार्कसर्किल, सिर दर्द, चिड़चिड़ापन बदन में दर्द जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। अगर आप अपने शरीर को फिट रखना चाहते हैं तो, मोबाइल, कम्प्यूटर पर अधिक समय न बिताए खासकर रात में क्योंकि यह आपके स्वास्थ्य एवं शरीर के लिए बेहद ही खतरनाक साबित हो सकता है।
